Short Essay on 'My Favourite Animal' in Hindi | 'Mera Priya Pashu' par Nibandh (123 Words)


मेरा प्रिय पशु

मेरा प्रिय पशु कुत्ता है। कुत्ता एक पालतू जानवर है। यह चौपाया है। इसकी दो चमकदार आँखें होती हैं। इसके दो कान, नुकीले दांत व एक पूंछ होती है। कुत्ते कई किस्म के होते हैं। कुछ कुत्तों के शरीर में बड़े-बड़े बाल होते हैं। कुत्ते कई रंग के होते हैं। ये बिभिन्न आकार के भी होते हैं।

कुत्ता एक बहुत उपयोगी व वफादार जानवर होता है। कुत्ता पानी में तैर भी सकता है। यह विश्व में सभी जगह पाया जाता है। यह अपने मालिक को बहुत प्यार करता है व उसके प्रति बहुत वफादार होता है। यह चोरों से घर की सुरक्षा भी करता है। चोरों व अपराधियों को पकड़ने में भी पुलिस द्वारा कुत्तों की मदद ली जाती है।